अब इन 16 देशों की यात्रा कर सकते हैं भारतीय, जानिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोरोना महामारी के बीच देश में कई गतिविधियां को चरणबद्ध तरीके से दोबारा शुरू किया जा रहा है। लेकिन नियमित अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर अभी भी प्रतिबंधि लगा हैं।
31 अक्तूबर तक नियमित अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी है। यह जानकारी बुधवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने दी थी।
द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था-
वहीं, गुरुवार को भारत ने अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानों के संचालन के लिए ओमान के साथ एक अलग द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था स्थापित की है।
इसके साथ ही ओमान भारत के साथ एयर बबल करार करने वाला 16वां देश बन गया है। द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था के तहत भारतीय अब 16 देशों की यात्रा कर सकते हैं।
ये देश है शामिल-
इन देशों की सूची में अफगानिस्तान, बहरीन, भूटान, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, केन्या, मालदीव, नाइजीरिया, ओमान, कतर, यूएई, यूके और अमेरिका शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि ये समझौते वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की अनुमति देते हैं। इन समझौतों के तहत दोनों देशों की एयरलाइंस यात्रियों को ले जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के लिए Covid-19 नेगेटिव रिपोर्ट सबसे जरूरी, जाने सारे रूल्स
यह भी पढ़ें: कोरोना का हाहाकार : अमेरिका ने 30 दिनों के लिए निलंबित कीं यूरोप की यात्राएं
[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)