‘भारत माता की जय’ न बोलने वालों की रद्द हो नागरिकता: शिवसेना

0

मुंबई। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन नेता अकबरुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा गया है। सामना में लिखा गया है कि जो लोग ‘भारत माता की जय’ न बोलें उनकी नागरिकता रद्द होनी चाहिए। इतना ही नहीं सामना में ऐसे लोगों से मतदान का अधिकार भी वापस लेने को कहा गया है। पत्र में लिखा गया है कि जो ‘भारत माता की जय नहीं बोलेंगे उनकी नागरिकता रद्द करो, उनका मतदान का अधिकार भी छीन लो।

सामना के द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस पर भी निशाना साधा गया है। पत्र में लिखा गया है कि ‘महाराष्ट्र में भाजपा पार्टी की सरकार है और भाजपा के ही मुख्यमंत्री हैं, फिर भी ओवैसी लातुर में भारत माता का अपमान कर के वापस सही सलामत कैसे जा सकता है। इसका जवाब मुख्यमंत्री फड़नवीस को देना ही होगा।’

सामना में भारत में रह रहे अन्य मुसलमानों पर भी वार किया गया है। मुखपत्र में लिखा गया है कि ओवैसी ने भारत माता का अपमान किया है। अब ओवैसी के विरोध में मुसलमानों को भारत माता की जय-जयकार करना होगा। जो भारत माता की जय नहीं बोलेंगे उनकी नागरिकता रद्द करो और उनका मतदान का अधिकार छिन लो।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More