कांग्रेस के ‘वॉर रूम’ में रहेंगी रेखा

0

नई दिल्ली। अभिनेत्री रेखा के संसदीय आवास पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है ! वह राज्यसभा की सदस्य हैं। उन्हें 15 रकाबगंज रोड पर बंगला आवंटित किया गया है। बंगले पर कांग्रेस पार्टी का वार रुम है। वो यहां से प्रचार-प्रसार का काम करती है।

फिलहाल यह बंगला प्रशांत किशोर द्वारा उपयोग किया जा रहा है। किशोर कांग्रेस पार्टी की रणनीति बना रहे हैं। उन्हें पार्टी ने उत्तरप्रदेश के लिए रणनीति बनाने का खास जिम्मा सौंप रखा है। आपको बता दें कि बुधवार तक यह बंगला कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य आनंद भास्कर के नाम था।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि उन्हें आवंटन की कोई जानकारी नहीं है।

तो वहीं कई दूसरे नेताओं का कहना है कि पार्टी इस मकान में समन्वय समिति की बैठक करती रही है। रेखा को कांग्रेस सरकार ने ही राज्यसभा भेजा है। लिहाजा कुछ नेताओं का कहना है कि उनके आवास का पार्टी के लिए उपयोग करना गलत नहीं है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More