लखनऊ: 46 विभूतियों को यश भारती सम्मान

लखनऊ। फिल्म, कला, साहित्य, संस्कृति, खेल, चिकित्सा, समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 46 विभूतियों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को यश भारती सम्मान से सम्मानित किया।

इतिहासकार प्रो. इरफान हबीब, प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहन और प्रसिद्ध व्यंग्यकार प्रो. अशोक चक्रधर सहित उत्तर प्रदेश की 46 विभूतियों को यश भारती सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें बॉलीवुड में यूपी का नाम रोशन करने वाले फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा, फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज और अनुराग कश्यप के अलावा कवि, उपन्यासकार, खिलाड़ी और हास्य कलाकार भी शामिल हैं।

यश भारती सम्मान से सम्मानित करने के बाद अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इन सभी हस्तियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे ही लोगों पर उत्तर प्रदेश को और हम सभी को गर्व है। सीएम ने कहा कि यश भारती सम्मान देने का काम ‘नेताजी’ (मुलायम सिंह यादव) ने शुरू किया था। जब वह मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने ढूंढ़-ढूंढ़ कर यूपी का नाम रोशन करने वालों को सम्मानित किया और तब यह सच सामने आया कि यूपी में इतनी बड़ी-बड़ी विभूतियां भी हैं। जब हमें मौका मिला तो हमने यश भारती सहित और कई सम्मान शुरू किए।

सोमवार को डॉ. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अम्बेडकर सभागार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इन सभी हस्तियों को यश भारती सम्मान प्रदान किया। समारोह में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि यश भारती से सम्मानित ऐसी ही विभूतियां देश-विदेश में यूपी का नाम रोशन करती हैं।

Hot this week

बैंकाक से कम नहीं प्रयागराज… हजारों में हवाई किराया…

MahaKumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में अब तक करीब 45...

अपराधियों की खैर नहीं: लाखों का कैश उड़ाने वाला शातिर गिरफ्तार

Crime News: अपराधों का सिलसिला थमने की बजाय और...

दिल्ली को जल्द मिलेगा मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा के नाम पर लगी मुहर !

Politics News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को हराकर...

Topics

बैंकाक से कम नहीं प्रयागराज… हजारों में हवाई किराया…

MahaKumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में अब तक करीब 45...

दिल्ली को जल्द मिलेगा मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा के नाम पर लगी मुहर !

Politics News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को हराकर...

सहारनपुर में तड़तड़ाईं गोलियां, सपा नेता की हत्या…

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हैरान करने वाली...

Related Articles

Popular Categories