जम्मू एवं कश्मीर के लोगों की इच्छाएं पूरी करें महबूबा : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर राज्य की नई सरकार से जन आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में काम करने पर जोर दिया। मोदी ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती को राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने पर बधाई भी दी। उनके उप-मुख्यमंत्री निर्मल सिंह को भी पदभार संभालने पर बधाई दी।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “महबूबा मुफ्ती व निर्मल सिंह और उन सभी लोगों को बधाई व शुभकामनाएं, जिन्होंने आज (सोमवार) पद की शपथ ली।”


उन्होंने लिखा, “ईश्वर करे जम्मू एवं कश्मीर राज्य की नई सरकार जन आकांक्षाओं व सपनों को पूरा करने में कोई कोर-कसर न छोड़े और राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाए।”


पीडीपी प्रमुख महबूबा (56) ने सोमवार सुबह जम्मू में 21 मंत्रियों के साथ पद की शपथ ली। शपथ राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने दिलाई। राज्य में आठ जनवरी से राज्यपाल का शासन चालू था।

जम्मू एवं कश्मीर में पीडीपी-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन वाली सरकार बनी है।

Hot this week

भारत का दुश्मन… मारा गया हाफिज का करीबी अबू कताल

Abu Kataal: भारत का एक और दुश्मन और दहशतगर्द...

खुशखबरी! लौटने वाली हैं सुनीता विलियम्स, NASA का मिशन पहुंचा ISS …

नौ महीने से अंतरिक्ष में मौजूद सुनीता विलियम्स और...

Holi Bhai Dooj 2025: भाई दूज आज, इन उपाय से भाई की होगी लंबी उम्र…

Bhai Dooj 2025: होली के अगले दिन बनाया जाने...

रान्या राव की जमानत याचिका खारिज, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव सोने की...

कांग्रेस नई मुस्लिम लीग- अमित मालवीय…

Karnataka: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मुस्लिमों को राज्य...

Topics

भारत का दुश्मन… मारा गया हाफिज का करीबी अबू कताल

Abu Kataal: भारत का एक और दुश्मन और दहशतगर्द...

खुशखबरी! लौटने वाली हैं सुनीता विलियम्स, NASA का मिशन पहुंचा ISS …

नौ महीने से अंतरिक्ष में मौजूद सुनीता विलियम्स और...

रान्या राव की जमानत याचिका खारिज, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव सोने की...

कांग्रेस नई मुस्लिम लीग- अमित मालवीय…

Karnataka: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मुस्लिमों को राज्य...

दर्ज हुआ इतिहास, सुपर ओवर में बिना रन टीम आल आउट

टी-20 क्रिकेट में टाई ब्रेकर के तौर पर सुपर...

एक-साथ पकड़े गए लड़का और लड़की, ग्रामीणों ने बजवा दी शहनाई

बिहार: प्रेम करना गलत नहीं, मगर उसे समाज के...

Kanshiram jayanti: मायावती ने दी श्रद्धांजलि, कहा- सत्ता की चाबी हासिल करना जरूरी

Lucknow: उत्तर प्रदेश में आज भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज...

Related Articles

Popular Categories