भारत की छवि खराब करने को कहानियां गढ़ रहा पाकिस्तान: रिजिजू

नई दिल्ली। भारत सरकार ने बुधवार को पाकिस्तान पर देश की छवि खराब करने के लिए मनगढ़ंत कहानियां बनाने का आरोप लगाया। सरकार ने पाकिस्तान की ओर से जारी उस वीडियो को फर्जी करार दिया, जिसमें भारतीय नौसेना के एक पूर्व अधिकारी को कथित तौर पर यह स्वीकार करते हुए दिखाया गया है कि भारत बलूचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने पत्रकारों से कहा कि “विदेश मंत्रालय (एमईए) इस फर्जी, गढ़े गए वीडियो और पाकिस्तानी प्रतिष्ठान की ओर से बनाई गई कहानी पर बयान जारी कर चुका है। हमें इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है और, मुझे लगता है कि यह पाकिस्तानी प्रतिष्ठान के भीतर का खेल है, जिसमें वहां की सरकार, प्रधानमंत्री व उनकी एजेंसियां शामिल हैं।”

पाकिस्तान ने मंगलवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें कथित तौर पर गिरफ्तार एक भारतीय कुलभूषण यादव को यह कहते हुए दिखाया जा रहा है कि उन्होंने भारतीय खुफिया एजेंसी ‘रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ)’ के इशारे पर कराची और बलूचिस्तान में कई गतिविधियों का संचालन किया और वह अब भी भारतीय नौसेना से जुड़े हैं। पाकिस्तान ने उन पर जासूसी का आरोप लगाया है।

रिजिजू ने आगे कहा कि “पाकिस्तान द्वारा बनाए गए इस वीडियो का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोई प्रभाव नहीं होगा। वे इस गढ़े गए वीडियो और मनगढ़ंत कहानियों के जरिए भारत की छवि खराब करना चाहते हैं।”

भारत ने मंगलवार को वीडियो में दिखाए गए यादव के बयानों को खारिज किया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि “हमने पूर्व नौसेना अधिकारी से संबंधित पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा जारी वीडियो देखा है। इसमें उन्होंने जो कुछ भी कहा है उसका कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है। उनके बयान की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में है। वीडियो से यह भी परिलक्षित होता है कि उन्हें बोलने के लिए निर्देश दिए जा रहे थे।”

Hot this week

भारत का दुश्मन… मारा गया हाफिज का करीबी अबू कताल

Abu Kataal: भारत का एक और दुश्मन और दहशतगर्द...

खुशखबरी! लौटने वाली हैं सुनीता विलियम्स, NASA का मिशन पहुंचा ISS …

नौ महीने से अंतरिक्ष में मौजूद सुनीता विलियम्स और...

Holi Bhai Dooj 2025: भाई दूज आज, इन उपाय से भाई की होगी लंबी उम्र…

Bhai Dooj 2025: होली के अगले दिन बनाया जाने...

रान्या राव की जमानत याचिका खारिज, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव सोने की...

कांग्रेस नई मुस्लिम लीग- अमित मालवीय…

Karnataka: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मुस्लिमों को राज्य...

Topics

भारत का दुश्मन… मारा गया हाफिज का करीबी अबू कताल

Abu Kataal: भारत का एक और दुश्मन और दहशतगर्द...

खुशखबरी! लौटने वाली हैं सुनीता विलियम्स, NASA का मिशन पहुंचा ISS …

नौ महीने से अंतरिक्ष में मौजूद सुनीता विलियम्स और...

रान्या राव की जमानत याचिका खारिज, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव सोने की...

कांग्रेस नई मुस्लिम लीग- अमित मालवीय…

Karnataka: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मुस्लिमों को राज्य...

दर्ज हुआ इतिहास, सुपर ओवर में बिना रन टीम आल आउट

टी-20 क्रिकेट में टाई ब्रेकर के तौर पर सुपर...

एक-साथ पकड़े गए लड़का और लड़की, ग्रामीणों ने बजवा दी शहनाई

बिहार: प्रेम करना गलत नहीं, मगर उसे समाज के...

Kanshiram jayanti: मायावती ने दी श्रद्धांजलि, कहा- सत्ता की चाबी हासिल करना जरूरी

Lucknow: उत्तर प्रदेश में आज भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज...

Related Articles

Popular Categories