फोर्ब्स एशिया की सूची में शीर्ष पदों पर नीता अंबानी, अरुंधती भट्टाचार्य

मुंबई। फोर्ब्स पत्रिका की ‘एशिया 50 पावर बिजनेस वुमेन 2016’ सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी और भारतीय स्टेट बैंक की अध्यक्ष अरुंधती भट्टाचार्य शीर्ष दो पदों पर काबिज हैं। अंबानी और भट्टाचार्य के अलावा आठ भारतीय महिला कारोबारी भी सूची में जगह बनाने में कामयाब रही हैं, जो बैंकिंग, बायोटेक, डेटा विश्लेषक, टेक्सटाइल्स, फार्मा और सौंदर्य क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं।

फोर्ब्स के मुताबिक “एक ऐसे देश में जहां अरबपतियों की पत्नियां अपने पति पर निर्भर हैं। रिलायंस में नीता का बढ़ रहा कद असामान्य है और यही वजह है कि वह इस साल ताकतवर महिला कारोबारियों की सूची में अव्वल हैं। रिलायंस समूह इकाई फोर्ब्स इंडिया की लाइसेंसधारक है।

रिलायंस की गैर कार्यकारी निदेशक के रूप में नीता की समूह में कोई औपचारिक संचालक भूमिका नहीं है। उनके पति मुकेश अंबानी समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि नीता के पास शक्तियां हैं।

भारतीय स्टेट बैंक की अध्यक्ष के रूप में अरुंधती भट्टाचार्य कड़ी चुनौतियों का सामना कर रही हैं। बैंक के बढ़ रहे कर्जो की वजह से हाल की तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 60 प्रतिशत से अधिक घटकर 19 करोड़ हो गया है। दिसंबर महीने में एसबीआई की ऋण 11 अरब डॉलर था।

इसके अलावा सूची में स्थान हासिल करने वालों में मुसिग्मा की कार्यकारी अधिकारी अंबिगा धीरज, वेलस्पन इंडिया की मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिपाली गोयनका, आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर, वीएलसीसी हेल्थकेयर की उपाध्यक्ष वंदना लुथरा और बायोकॉन की अध्यक्ष किरण मजूमदार शामिल हैं।

Hot this week

बैंकाक से कम नहीं प्रयागराज… हजारों में हवाई किराया…

MahaKumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में अब तक करीब 45...

अपराधियों की खैर नहीं: लाखों का कैश उड़ाने वाला शातिर गिरफ्तार

Crime News: अपराधों का सिलसिला थमने की बजाय और...

दिल्ली को जल्द मिलेगा मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा के नाम पर लगी मुहर !

Politics News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को हराकर...

Topics

बैंकाक से कम नहीं प्रयागराज… हजारों में हवाई किराया…

MahaKumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में अब तक करीब 45...

दिल्ली को जल्द मिलेगा मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा के नाम पर लगी मुहर !

Politics News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को हराकर...

सहारनपुर में तड़तड़ाईं गोलियां, सपा नेता की हत्या…

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हैरान करने वाली...

Related Articles

Popular Categories