धोनी की ‘हमर’ को परिवहन विभाग ने बनाया स्कॉर्पियो

धनबाद। आम आदमी तो किसी कार को पहचानने की गलती कर सकता है, पर क्या आप सोच सकते हैं कि ये गलती किसी राज्य का परिवहन विभाग कर सकता है? अगर आपको ऐसा लगता है कि नहीं, तो आप गलत हैं, क्योंकि झारखंड का परिवहन विभाग ऐसा कर चुका है। ये गलती किसी और की कार के साथ नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कार के साथ हुई है। विभाग ने धोनी की ‘हमर’ का स्कॉर्पियों कार बताकर रजिस्ट्रेशन कर दिया, जिससे विभाग को करीब तीन लाख 43 हजार रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है।

dhoni_1458144738

यह सवाल बहुत अहम है क्योंकि एक करोड़ रूपए की कीमत वाली हमर का रजिस्ट्रेशन शुल्क चार लाख रूपए बनता है। लेकिन स्कॉर्पियो का रिजस्ट्रेशन शुल्क महज 50 हजार रूपए बनता है। हालांकि परिवहन विभाग से जुड़े अधिकारियों के अनुसार उनके सॉफ्टवेयर में विदेशी गाड़ियों की सूची आज तक नहीं है। ऐसे में विभाग के कर्मचारियों ने हमर की जगह स्कॉर्पियो दर्ज कर दिया होगा। इस वजह से भी यह गलती होने की प्रबल संभावना है।