दिल्ली की प्रियदर्शनी बनीं फेमिना मिस इंडिया-2016

मुंबई। दिल्ली की प्रियदर्शनी चटर्जी ने फेमिना मिस इंडिया 2016 का खिताब जीत लिया है। शनिवार रात हुए मुकाबले में उन्होंने यह खिताब अपने नाम किया। वहीं सुसृष्टि कृष्णा फर्स्ट रनर-अप रहीं और पंखुड़ी गिडवानी सेकेंड रनर-अप रहीं।

फिल्मी सितारों और फैशन की दुनिया से भरी हस्तियों के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने प्रियदर्शनी के नाम की घोषणा की। प्रियदर्शनी ‘मिस वर्ल्ड 2016’ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

उन्होंने प्रथम रनर अप रही बंगलोर की सुश्रुति कृष्णा और लखनऊ की पंखुरी गिदवानी को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की है।priyadarshini-chatterjeeप्रतियोगिता विजेता की घोषणा से पहले शाहरुख ने अपनी आने वाली फिल्म ‘फैन’ का प्रमोशन भी किया।