अख्तर का ओवैसी पर हमला, राज्यसभा में तीन बार कहा ‘भारत माता की जय’

नई दिल्ली। प्रसिद्ध गीतकार और राज्यसभा से विदाई ले रहे सांसद जावेद अख्तर ने ओवैसी के ‘भारत माता की जय’ न कहने वाले बयान पर जोरदार हमला करते हुए मंगलवार को सदन में तीन बार ‘भारत माता की जय’ कहा। अख्तर इस दौरान इशारो-इशारों में सरकार को भी सलाह दे गए।

उन्होंने मौजूदा हालात पर गहरी चिंता जताते हुए जहां लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर जबर्दस्त हमला बोला वहीं सत्तारूढ भाजपा से अपने विधायकों, सांसदों एवं मंत्रियों पर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले बयान देने से लगाम लगाने को कहा। उन्होंने ‘भारत माता की जय’ बोलने से इंकार करने वाले ओवैसी के बयान पर विरोध जताते हुए सदन में तीन बार ‘‘भारत माता की जय’’ कहा।

अख्तर ने अपने विदाई संबोधन में ओवैसी का नाम लिए बिना उन पर हमला बोला और कहा कि आंध्र प्रदेश में एक शख्स हैं जिन्हें गुमान हो गया है कि वह राष्ट्रीय नेता हैं जिनकी हैसियत एक शहर या एक मुहल्ले से ज्यादा नहीं है। वह कहते हैं कि वह किसी भी कीमत पर ‘भारत माता की जय’ नहीं बोलेंगे क्योंकि यह संविधान में नहीं लिखा है।

शेरवानी और टोपी पहनने वाले लोकसभा के इस सदस्य पर प्रहार जारी रखते हुए अख्तर ने कहा कि वह बताएं कि संविधान में शेरवानी और टोपी पहनने की बात कहां लिखी है।

उन्होंने कहा, ‘‘बात यह नहीं है कि भारत माता की जय बोलना मेरा कर्तव्य है या नहीं, बात यह है कि भारत माता की जय बोलना मेरा अधिकार है।’’ अख्तर ने कहा, ‘‘मैं कहता हूं- भारत माता की जय, भारत माता की जय, भारत माता की जय।’’ इस पर उच्च सदन सदस्यों की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

Hot this week

भारत का दुश्मन… मारा गया हाफिज का करीबी अबू कताल

Abu Kataal: भारत का एक और दुश्मन और दहशतगर्द...

खुशखबरी! लौटने वाली हैं सुनीता विलियम्स, NASA का मिशन पहुंचा ISS …

नौ महीने से अंतरिक्ष में मौजूद सुनीता विलियम्स और...

Holi Bhai Dooj 2025: भाई दूज आज, इन उपाय से भाई की होगी लंबी उम्र…

Bhai Dooj 2025: होली के अगले दिन बनाया जाने...

रान्या राव की जमानत याचिका खारिज, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव सोने की...

कांग्रेस नई मुस्लिम लीग- अमित मालवीय…

Karnataka: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मुस्लिमों को राज्य...

Topics

भारत का दुश्मन… मारा गया हाफिज का करीबी अबू कताल

Abu Kataal: भारत का एक और दुश्मन और दहशतगर्द...

खुशखबरी! लौटने वाली हैं सुनीता विलियम्स, NASA का मिशन पहुंचा ISS …

नौ महीने से अंतरिक्ष में मौजूद सुनीता विलियम्स और...

रान्या राव की जमानत याचिका खारिज, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव सोने की...

कांग्रेस नई मुस्लिम लीग- अमित मालवीय…

Karnataka: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मुस्लिमों को राज्य...

दर्ज हुआ इतिहास, सुपर ओवर में बिना रन टीम आल आउट

टी-20 क्रिकेट में टाई ब्रेकर के तौर पर सुपर...

एक-साथ पकड़े गए लड़का और लड़की, ग्रामीणों ने बजवा दी शहनाई

बिहार: प्रेम करना गलत नहीं, मगर उसे समाज के...

Kanshiram jayanti: मायावती ने दी श्रद्धांजलि, कहा- सत्ता की चाबी हासिल करना जरूरी

Lucknow: उत्तर प्रदेश में आज भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज...

Related Articles

Popular Categories