लिजाओ गोंग ने चीन को दिलाया स्वर्ण पदक

0

आईएएएफ विश्व चैम्पियनशिप के 2015 में खेले गए पिछले संस्करण में रजत पदक जीतने वाली चीन की लिजाओ गोंग इस बार अपने पदक का रंग बदलने में कामयाब रही हैं और उन्होंने अपने देश को 24 साल बाद इस चैम्पियनशिप की गोलाफेंक स्पर्धा में सोना दिलाया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यहां ओलम्पिक स्टेडियम में खेली जा रही विश्व एथलेटिक्स की महिलाओं की गोलाफेंक स्पर्धा में गोंग 19.94 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं।

अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) ने गोंग के हवाले से लिखा है, “24 साल से चीन ने विश्व चैम्पियनशिप की गोलाफेंक में स्वर्ण नहीं जीता था, इसलिए यह मेरे लिए खास पल है।”

पिछली बार उन्होंने 20.30 मीटर की दूरी तक गोलाफेंक कर रजत हासिल किया था। वह 24 साल बाद चीन को विश्व चैम्पियनशिप की गोलाफेंक में सोना दिलाने में कामयाब रहीं हैं। उनसे पहले 1993 विश्व चैम्पियनशिप में हुआंग झिहोंग ने सोना जीता था।

Also read : हिृतेश ऐसे बने ‘कबाड़ से करोड़पति’

दूसरा स्थान हंगरी की अनिता मार्टन को मिला है। उन्होंने 19.49 मीटर की दूरी तय करते हुए रजत पदक हासिल किया। 2015 में कांस्य पदक जीतने वाली अमेरिका की मिशेल कार्टर को इस बार भी कांस्य से संतोष करना पड़ा है। उन्होंने 19.14 मीटर की दूरी के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

कार्टर ने पिछली बार आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक ही जीता था। इस स्पर्धा का विश्व रिकॉर्ड फ्रांस की नतालिया लिसोव्स्काया ने बनाया गया। उन्होंने सात जून, 1987 में 22.63 मीटर की दूरी तक गोला फेंक यह रिकॉर्ड बनाया था।

चैम्पियनशिप का रिकॉर्ड नतालिया और न्यूजीलैंड वालेरेइ एडम्स के नाम पर है। दोनों की दूरी 21.24 मीटर तक है। नतालिया ने पांच सितम्बर, 1987 में बनाया था और वालेरेइ ने यह रिकॉर्ड 29 अगस्त, 2011 को बनाया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More