देखें वीडियो, मदरसे में जय श्रीराम का नारा!

0

इन दिनों सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट खूब शेयर हो रहा है। एक ऐसा ही वीडियो फेसबुक पर शेयर हुआ है। जिसमें टोपी वाले के जय श्रीराम बोलने की बात कही जा रही है। ये वीडियो एक मदरसे का है। जहां कुछ बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। वहां पर मदरसे की मौलवी भी हैं। इसी दौरान बाहर टोपी लगाकर पढ़ाई कर रहे, एक बच्चे के पास एक बड़ा बंदर आकर बैठ जाता है। और उसके साथ खेलने लगता है। आप भी वीडियो  में देख सकते हैं। कैसे बंदर बच्चा जैसे ही सिर ऊपर करता है। उसे रोकते हुए उसका सिर दोबारा नीचे करा देता और पढ़ाई कराता है। बंदर बच्चे के साथ काफी देर तक खेलता है। बच्चा भी बंदर से नहीं डरता है। वो निर्भिक होकर उसके साथ खेलता है। साथ बच्चे के बगल में बैठे तमाम हंस रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में जो ऑडियो है वो भड़काने वाला है।

देखें वीडियो,

https://www.facebook.com/101416693624230/videos/324432334655997/

ये वीडियो  सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। जो पूरी तरीके से गलत है। इस वीडियो को देखकर लगता है। इसके साथ छेड़छाड़ हुआ है। हम वीडियो के माध्यम से ये दिखाना चाहते हैं कैसे वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके कुछ लोग सोशल मीडिया पर माहौल ख़राब करने की  साजिश कर रहे हैं। हम आप से अपील से करना चाहते हैं कि ऐसे लोगों से सावधान रहे हैं। और देश की गंगा- जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाते रहें।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More