नहीं थम रहा भारतीय जवानों के शहीद होने का सिलसिला

0

भारतीय जवानों  के शहीद होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। जम्मू के सुंदरबनी सेक्टर में पाक गोलाबारी में सेना का जवान शहीद हो गया। शाम छह बजकर पांच मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के एलओसी पर फायरिंग शुरू कर दी।

सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने पाक गोलाबारी का मजबूती से माकूल जवाब दिया। दोनों ओर से हो रही गोलाबारी के दौरान राइफलमेन जयद्रथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मृत्य हो गई। 28 साल के जयद्रथ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के भगवानपुर गांव के रहने वाले थे।  वे अपने पीछे पत्नी को छोड़ गए है।

जयद्रथ एक बहादुर और समर्पित सिपाही थे।  देश उनके सर्वोच्च बलिदान का हमेशा कर्जदार रहेगा।  हलांकि गुरुवार को एलओसी पर पाक की ओर से कोई फायरिंग नहीं की गई थी। करीब एक हफ्ते के भीतर एलओसी पर पाक सेना की गोलाबारी में सेना के छह जवान शहीद हो गए हैं।

वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी गोलाबारी में जवान घायल

जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को पाकिस्तान सेना ने नियंत्रण रेखा से सटे भारतीय इलाकों में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की, जिसमें सेना के एक जवान घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, जवान नियंत्रण रेखा के लाम सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हुआ। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना छोटे व स्वचालित हथियारों तथा मोर्टार का इस्तेमाल कर रही है।

Also read : ममता ने भाजपा पर किया बड़े भ्रष्टाचार का बड़ा हमला…

सूत्र ने बताया कि भारतीय सेना प्रभावी तरीके से जवाब दे रही है। गोलीबारी अब भी जारी है।

इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से इसी तरह के संघर्ष विराम उल्लंघन में नियंत्रण रेखा के सुंदरबनी सेक्टर में राज राइफल्स के राइफलमैन जयदर्थ सिंह शहीद हो गए थे, जबकि राइफलमैन सचिन कुमार घायल हो गए थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More